Unnao News: डंपरों से छह बैटरियां पार, ताला तोड़ कमरा खंगाला
उन्नाव, नवम्बर 2 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज-गंगाघाट मुख्य मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बंथर गांव में चोरों ने एक अहाते को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम बंथर में हीरू सिंह का अहाता बना हुआ है। इस अहाते को रिंग रोड निर्माण कार्य में मिट्टी आपूर्ति करने वाली एक कंपनी ने किराये पर ले रखा है। कंपनी के कर्मचारी यहां रहते हैं। 26 अक्टूबर को कर्मचारी अहाते में ताला बंद कर छुट्टी पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने परिसर को निशाना बना लिया। सोमवार सुबह कमरे के पिछले दरवाजे का ताला टूटा पड़ा मिला और अंदर रखा संदूक खुला हुआ था। वहीं, पीछे अहाते में खड़े डंपरों की जांच की गई तो उनमें लगी छह बैटरियां गायब मिलीं। पीड़ित ने बदरका चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.