Unnao News: ठगी के 20 हजार रुपये लौटे, पीड़ित ने जताया आभार
उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: उन्नाव। सोहरामऊ थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। साइबर टीम की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। हिम्मतगढ़ गांव के रहने वाले अतुल अवस्थी ने 21 मई 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। शिकायत दर्ज होते ही थाना सोहरामऊ की साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक एवं भुगतान माध्यमों से समन्वय स्थापित किया। लगातार की गई कार्रवाई के बाद टीम ने पूरी 20 हजार रुपये की धनराशि रिकवर कर रविवार को पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर अतुल अवस्थी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.