Unnao News: ट्रैक्टर से रौंदी खेत में खड़ी फसल
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के संसारीखेड़ा गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर पड़ोसी से उसके खेत से जबरन ट्रैक्टर निकाल कर बोई गई फसल नष्ट कर देने का आरोप लगाया है। रेनू देवी पुत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि वह अपने मामा विनोद सिंह के यहां संसारीखेड़ा गांव में रहती है। उसने अपने खेत में कुम्हड़ा की फसल बोई थी। 15 जुलाई को गांव के ही आशुतोष सिंह पुत्र शिवगोपाल व विजय सिंह उसके खेत से ट्रैक्टर निकाल कर ले गए थे। जिससे कुम्हड़ा की फसल नष्ट हो गई और मेड भी गिरा दिया। रेनू के मना करने पर गाली गलौज करते हुए बांस लेकर मारपीट पर उतारू हो गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: खेत की मेड़ काटने का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.