Unnao News: ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, दो पर केस
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में घर के सामने खड़े महिंद्रा ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने खोजबीन के बाद दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौरहरा गांव निवासी दिनेश पुत्र लक्ष्मी शंकर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका महिंद्रा ट्रैक्टर घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। रात में ट्रैक्टर में लगी बैटरी चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद उन्हें जानकारी मिली कि मोहम्मदपुर निवासी शिवकुमार और छविनाथ खेड़ा निवासी अमरजीत चोरी की बैटरी लेकर किसी दुकान पर बेचने जा रहे हैं। पीड़ित ने दोनों को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बैटरी चोरी करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.