Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मियागंज-संडीला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कस्बा हैदराबाद के गडहा तालाब के पास हुआ। घायल को पहले मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मल्हीमऊ गांव के रहने वाले मुन्नू सिंह पुत्र बाबू बुधवार को हसनगंज थाना क्षेत्र के ऊंचगांव स्थित अपनी बहन के घर गए थे। शाम को वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान संपर्क मार्ग से मुख्य सड़क पर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मियागंज अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.