Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर घायल
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: पुरवा। जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ रहे किशोर को बुधवार सुबह ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार जख्मी कर दिया। अजगैन थाना के लखनपुरा गांव के रहने वाले श्याम सुंदर ने पुरवा कोतवाली के फतेहगंज गांव में जामुन के तीन पेड़ों के फल खरीदें थे। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग स्थिति जामुन के पेड़ में लगी बल्ली पर बुधवार सुबह उसका 13 वर्षीय बेटा शिवांशु जामुन तोड़ने के लिए चढ़ रहा था। तभी लापरवाही से चला रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे जोरदार टक्कर टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने घायल किशोर को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.