उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर के नीचे दबकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चपरी गांव के पास सरिया और सीमेंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर का अचानक अगला पहिया निकल गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक का शव बाहर निकाला जा सका। हड़हा गांव निवासी 50 वर्षीय ट्रैक्टर चालक रज्जाक मौजूदा समय शहर के अनवरनगर मोहल्ले में रहता है। बुधवार को वह अनवरनगर स्थित फरहान ट्रेडर्स से सरिया और सीमेंट लादकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लालगंज गांव जा रहा था। ट्रैक्टर पर आसीवन थाना क्षेत्र के टिकरा कुरसठ गांव निवासी 35 वर्षीय शाहिद अली...