उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के बंगलाखेड़ा पौशाला संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर पौधे लादने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गया। वाहन की चपेट में आने से चालक मामूली रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देकर रवाना कर दिया है। औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक नारेन्द्र ट्रैक्टर मालिक अजय के साथ आसीवन थाना क्षेत्र के नादिरखेड़ा गांव में यूके लिप्टस की पौध लादने जा रहा था। इसी दरम्यान गांव के पास बंगलाखेड़ा पौशाला संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर घुमाने लगा। जिससे वह अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गया। गनीमत रही कि चालक उछल कर दूर जा गिरा। जिससे उसको मामूली चोट आई है। जिसे प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने...