Unnao News: ट्रेन से गिरकर परियर के युवक की मौत
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: परियर, संवाददाता। दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। लुधियाना की एक कंपनी में काम करता था।सफीपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मरौंदा का 32 वर्षीय बीरेंद्र पाल पुत्र देशराज पाल लुधियाना में काम करता था। दीपावली पर घर लौट रहा था। ललितपुर के पास ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता देशराज पाल ने बताया कि बीरेंद्र दो बेटों में बड़ा था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। शव लेने के लिए गांव से परिजन ललितपुर रवाना हो गए हैं। शाम तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, युवक की मौत से अब वहां मातम पसरा हुआ है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.