Unnao News: ट्रेन में चढ़ते समय चपेट में आए मजदूर की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मेमो ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जीआरपी ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी 55 वर्षीय रामफूल पुत्र गुरुदयाल अजगैन रेलवे स्टेशन के पास गोकुलखेड़ा गांव में चल रहे रेलवे कार्य में कई महीनों से मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को वह ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए अजगैन रेलवे स्टेशन पहुंचा। कानपुर से लखनऊ जाने वाले रेल मार्ग से गुजरने वाली मेमो ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वह चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर भाई गया प्रसाद और रंजीत सीएचसी पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक रामफूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.