Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन क्रासिंग के पास रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ व सदर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहर के सिलौली गढ़ी गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बकरीदी पुत्र स्व. मेहंदी करोवन मोड़ रेलवे क्रॉसिंग स्थिति खंभा नंबर 57/16 व 57/15 के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर आरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.