Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज कुंजपुर गांव के पास गुरुवार शाम युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजगैन थाना क्षेत्र के कुंजपुर नवाबगंज कस्बा के रहने वाले 21 वर्षीय अमित रावत पुत्र कमलेश गुरुवार शाम खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहा था। गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.