Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मगरायर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय राम कुमार किसानी व मजदूरी कर भरण पोषण करता था। रात बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास उन्नाव से आ रही कानपुर- प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने जांच की। वृद्ध के कपड़ों में एक कागज में लिखे मिले मोबाइल नंबरों पर फोन करके शव की पहचान की गई थी। चर्चा है कि मृतक राम कुमार ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन से कटकर जान दी है। मृतक राम कुमार के 2 बेटियां व 3 बेटे हैं। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.