उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। खेत जा रहे किसान की रेलवे ट्रैक पार करते समय सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बसंत लाल सोमवार देर शाम घर से खेत जाने को निकले थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो नाती आदर्श उन्हें ढूंढने के लिए निकला। तभी कोरारी रेलवे स्टेशन से उन्नाव की ओर खंभा नंबर 175 /1 व 2 के बीच बुजुर्ग बसंत लाल का शव रेल की पटरी पर क्षतविक्षत पड़ा मिला था। आशंका है कि देर रात गुजरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर बसंत लाल की मौत हुई है। नाती आदर्श ने अचलगंज थाने में घटना की सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक बसंत लाल के तीन बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी हैं। मृतक बसंत लाल बड़ी ...