उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सैंता गांव में चोरों ने 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को पिलर से नीचे गिराकर उसमें लगी कॉपर वाइंडिंग समेत कीमती उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर चौरासी(तकिया) में तैनात अवर अभियंता पवन कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सैंता गांव में एमकेआई स्कूल के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। यह ट्रांसफार्मर 11 केवी उगू फीडर से जुड़ा था। 20 अगस्त की रात फीडर में ट्रिपिंग हुई, जो करीब 2 बजे सामान्य हुई। आशंका है कि इसी दौरान चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। सुबह उपकेंद्र परिचालक और लाइनमैन को घटना की जानकारी हुई। मौके ...