उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। नगर के आदर्श नगर मोहल्ले में स्थित पालिका की पानी टंकी में लगा 630 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर सोमवार देर रात ओवरलोड होने के कारण खराब हो गया, जिससे आदर्श नगर एवं सर्वोदय नगर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक ठप रही। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उनके रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहे। सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूब गया। रात भर लोग बिना बिजली के जूझते रहे, जबकि भीषण उमस भरी गर्मी ने परेशानी और बढ़ा दी। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया, लेकिन उनके फोन नहीं उठे, जिससे नाराजगी व्याप्त हो गई। बिजली गुल होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, क्योंकि पानी टंकी का पंप...