Unnao News: ट्रक में अचानक गियर लगने से पहिए के नीचे आया चालक, मौत
उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली मोड़ के पास बुधवार देर रात हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर चालक बोनेट खोलकर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था। तभी साथी चालक से अचानक ट्रक में गियर लग गया और पहिया उसके ऊपर से निकल गया। दही थाना क्षेत्र के मैकुआखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय योगेश यादव पुत्र जयकरन ट्रक चालक था। बुधवार देर रात वह ट्रक में सीमेंट लादकर बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरार खेड़ा गांव निवासी साथी चालक सुघड़ के साथ घाटमपुर जा रहा था। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इस पर योगेश बोनेट खोलकर ट्रक को ठीक करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान साथी चालक सुघड़ से अचानक ट्रक में गियर लग गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.