Unnao News: टोल प्लाजा पर सर्वर की समस्या से लगा लंबा जाम
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम लखनऊ टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने और सर्वर में तकनीकी समस्या आने से लंबा जाम लग गया। जाम से निजात दिलाने के लिए यूपीडा कर्मचारियों ने आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को औरास टोल प्लाजा के पास डायवर्ट कर सर्विस लेन से निकालने की व्यवस्था की। हालांकि, टोल शुल्क कटने में सर्वर की समस्या के चलते सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक वाहन पास न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जल्दी वाहन निकालने को लेकर कुछ यात्रियों की टोल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। जाम और अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए औरास पुलिस भी टोल प्लाजा पर सक्रिय रही और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही। सर्वर की समस्या के कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.