उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। असोहा थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय इश्तियाक पुत्र सिरताज इसी गांव के इसरार पुत्र हब्बू खान और मौरावां थाना के पारा गांव निवासी जलालुद्दीन पुत्र आफाक के संग नवाबगंज से सामान खरीदने जा रहे थे। दोपहर जब वह लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया गया। जख्मी इश्तियाक ने बता...