Unnao News: टीबी जागरुकता के लिए निकाली रैली
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: पुरवा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक की मॉडल ग्राम पंचायत मुरैता नवीन में बुधवार को पंचायत भवन पर टीबी जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में टीबी के लक्षणों, निशुल्क जांच व इलाज की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार, भूख न लगना, वजन कम होना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द, रात में पसीना आना और शरीर में गांठ जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। कार्यक्रम में टीबी की समय पर पहचान व उपचार से रोग का सफल इलाज संभव होने और समुदाय में संक्रमण रोकने पर जोर दिया गया। इसके बाद घर-घर तक जागरुकता पहुंचाने के उद्देश्य से टीबी जागरूकता वाहन को पंचायत भवन से रवाना किया। इस दौरान कोमल, अनुराग वर्मा, संतोष कुमार सक्सेना व टीबी चैंपियन राजेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.