उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से बेकाबू कार पलटने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार में आरटीओ कर्मी भी सवार होने की चर्चा हो रही है। लखनऊ थाना चिनहट के लालपुरवा गांव निवासी चालक नितिन बंसल पुत्र हरिशंकर कार लेकर नोयडा से लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार दोपहर एक्सप्रेस वे स्थिति ढोलौवा गांव के निकट कार का एक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित सवार सुशील कुमार पुत्र राधेलाल निवासी पंपापुर बांगरमऊ, राजेश मोहन पुत्र रामसूरत निवासी गौतमबुद्ध नगर यह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों को उपचार किया। उसके बाद कार का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर खड़ी कराया। घटना के बाद चर्चा होती रही कि कार सवार राजेश मोहन आरटीओ से स...