उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: सुमेरपुर। बिहार थानाद्वक्षेत्र में झाड़ियों में एक महिला शव पड़ा मिला। जिसकी हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मॉर्च्युरी में रखवाया। बिहार-मौरांवा मार्ग स्थिति मलौना तिराहा के पास सोमवार दोपहर झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बिहार थाना पुलिस को सूचना दी। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्षीय महिला का शव प्रतीत हो रहा है। लाल रंग की टी शर्ट व छीट का हरे रंग का लोवर शरीर पर है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Ara News: सूखी नदी से मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका से सनसनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...