Unnao News: झमाझम बारिश से गर्मी-उमस का जोर टूटा, किसानों के चेहरे खिले
उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अचानक सोमवार सुबह बदले मौसम ने जिलेवासियों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मियागंज, बांगरमऊ, सफीपुर और शुक्लागंज समेत कई इलाकों में सुबह बारिश शुरू हो गई। आसमान में घने बादल छाने के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस हुई और वातावरण खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बारिश ने जहां आम लोगों को तपिश से राहत दी, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी ला दी। धान समेत खरीफ की अन्य फसलों के लिए बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है। सोमवार सुबह लोग रोजमर्रा के काम के लिए घरों से निकलने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते आसमान बादलों से घिर गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.