उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: नवाबगंज। बारिश में शरण देने से मना करने पर डीजल कारोबारी की गर्दन पर चाकू से वार करने वाला आरोपित शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। झमाझम बारिश के बीच नादाखेड़ा गांव में घेराबंदी के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी निवासी 60 वर्षीय नरेश जायसवाल गांव में डीजल की दुकान करते हैं। वह गांव के घर में अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी शैल कुमारी कानपुर में रहती हैं। शुक्रवार रात बारिश के दौरान पड़ोसी शहबान पुत्र रहमान नशे की हालत में नरेश के घर पहुंचा। उसने बारिश से बचने के लिए वहीं सोने की बात कही। नरेश ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज शहबान ने उनकी गर्दन पर ...