Unnao News: झपकी लगने से डिवाइडर से टकराई स्कूटी, जख्मी दंपति लखनऊ रेफर
उन्नाव, अक्टूबर 9 -- Unnao News: नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार को स्कूटी सवार दंपति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी चला रहे युवक को अचानक झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे ऑटो चालक ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने ऑटो से सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।दही थाना क्षेत्र के दही गांव के रहने वाले 32 वर्षीय गौरव कुमार ने बताया कि 30 वर्षीय उनकी पत्नी कोमल सोनवानी लखनऊ मेडिकल कॉलेज में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह पत्नी को स्कूटी से ड्यूटी पर लेकर गए थे। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों स्कूटी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.