Unnao News: जेसीबी से गड्ढा करवा मृत गाय के शव को कराया दफन
उन्नाव, अगस्त 14 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के अशोक नगर मोहल्ला के रहने वाले अशोक गुप्ता की गाय की गुरुवार को अचानक मौत हो गई थी। तब अशोक गुप्ता ने मरे हुए मवेशी को उठाने वाले को सूचना दी। जिस पर मृत गाय को ठिलिया पर लादकर जंगलों में फेंकने जा रहे थे। तभी इसकी सूचना बजरंग दल के तहसील अध्यक्ष विकास राजपूत को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास राजपूत, राहुल राजपूत, सुशील राजपूत, ज्ञानेंद्र राजपूत, रौनक गुप्ता, रजेपाल के साथ रसूलाबाद महमूदपुर मार्ग पर पहुंचे और मृत गाय को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रसूलाबाद अशोक कुमार सोनकर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी को बुलवा कर गड्ढा खुदवा कर मृत गोवंशीय पशु का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार करा दिया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.