उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। जुलूस ए मोहम्मदी के कारण बुधवार को दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर फोरलेन पर जाम लगता रहा। जिससे वाहन सवारों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं एक ही लेन पर रूट डायवर्जन होने से आड़े तिरछे वाहन निकलने से भीषण जाम लगा रहा। जाम छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट गए।बुधवार दोपहर जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस गंगाघाट के अलग-अलग मुस्लिम क्षेत्रों से लोग भारी संख्या में झंडे लेकर निकले। जिससे शुक्लागंज से उन्नाव की लेन पर जाम लगने लगा। जाम को देख पहुंची पुलिस ने शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन की ओर डायवर्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान शहर में जाम से परेशान रहे लोग इस दौरान एक ही लेन पर वाहनों का भार बढ़ गया। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। जाम को देख वाह...