उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: बीघापुर। नीट में ऑल इंडिया दूसरी रैंक व पहले प्रयास में आईएएस के इंटरव्यू तक पहुंचने वाला बीघापुर थाना क्षेत्र के धनकोली गांव का लाल असफलता से पूरी तरह टूट गया था। नोएडा में तीसरी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह हुई इस घटना की खबर गुरुवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस बेटे से पूरे गांव को उम्मीदें थीं, उसकी मौत ने हर आंख नम कर दी। धनकोली मजरा धानीखेड़ा गांव के रहने वाले अभिषेक पटेल पुत्र दिनेश पटेल नोएडा में पिता के संग रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इस बार प्री परीक्षा भी नहीं निकल पाई थी। इसी असफलता से अभिषेक परेशान था। मंगलवार सुबह पिता दिनेश दूध लेने गए थे। तभी अभिषेक ने जिस कमरे में मां थी, बाहर से कुंडी लगा दी और सीधे तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी...