Unnao News: जाजमऊ पुल पर पैचवर्क से हाईवे जाम
उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: शुक्लागंज, उन्नाव। गुरुवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित पुराने जाजमऊ पुल पर पैचवर्क का काम कराए जाने के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक लखनऊ से कानपुर जाने वाले वाहन पुल पर रेंगते हुए निकलते रहे। शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। पुल से त्रिभुवन खेड़ा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और रात करीब आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।वहीं, शाम के समय शुक्लागंज की ओर से गंगाघाट रेलवे स्टेशन की तरफ निर्माण सामग्री लेकर एक के बाद एक कई डंपर निकलने लगे। इससे फोरलेन पर भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। डंपरों के निकलने और पहले से फोरलेन पर लगे जाम के कारण नवीन पुल पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते नवीन पुल से लेकर फोरलेन स्थित सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.