Unnao News: जांच में मानक अधूरे, अस्पताल सीज
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कस्बे में संचालित मा शारदा हॉस्पिटल बिना पंजीकरण चलता मिला। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील करा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला, जिसके चलते नियमानुसार सील करने की कार्रवाई की गई। इससे पहले शनिवार को भी हसनगंज में मौर्या जी हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर सील किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्रवाई से बिना पंजीकरण अस्पताल संचालकों में खलबली मची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.