Unnao News: जांच को उमड़ी मरीजों की भीड़
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता। बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर खून की जांच कराने का परामर्श दे रहे हैं। इससे जिला अस्पताल के डायग्नोस्टिक विंग में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को खून की जांच कराने के लिए 225 मरीज डायग्नोस्टिक विंग पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने से यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। इसदौरान कई मरीज जांच के बगैर ही लौट गए। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि सभी डॉक्टर व कर्मियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सहायता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.