Unnao News: जांच के बाद क्लीनिक को किया गया सील
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने क्षेत्र के जाजामऊ गांव के विकास भवन में एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे क्लीनिक को जांच के बाद मंगलवार शाम सील कर दिया है। क्षेत्र के चिन्ता पुरवा गांव निवासी अखिलेश ने अपर पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जाजामऊ विकास भवन में संचालित एबी फार्मा क्लीनिक के संचालक डॉक्टर अब्दुल कयूम के गलत इलाज से उसकी पत्नी के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम बृजमोहन शुक्ला तथा सीओ बांगरमऊ एवं सीएचसी बांगरमऊ डाक्टर आफताब अहमद सहित तीन सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच कराई गई। टीम ने गांव पहुंचकर जांचकर क्लीनिक को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.