Unnao News: जहरीले कीड़े के डसने से वृद्धा की मौत
उन्नाव, सितम्बर 4 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर मजरा दुबहा गांव की रहने वाली वृद्धा को शुक्रवार सुबह जहरीले कीड़े के डसने से मौत हो गई। बेटे ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बल्लापुर मजरा दुबहा गांव के रहने वाले प्रेमचंद रैदास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह 65 वर्षीय उसकी मां जगदेई घर के सामने स्थिति बठिया से कंडा निकालने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी जहरीले कीड़े ने वृद्धा के बाएं हाथ में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी बांगरमऊ ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.