Unnao News: जहरीले कीड़े के डसने किशोरी की बिगड़ी हालत
उन्नाव, अक्टूबर 4 -- Unnao News: नवाबगंज। विकास खंड के भितरेपार गांव की रहने वाली 14 वर्षीय पायल पुत्री फूलचंद को शुक्रवार देर शाम घर के बाहर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तब परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल ले जाने के बजाए वह किशोरी को झाड़-फूंक कराने के लिए अपने साथ ले गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.