Unnao News: जहरीले कीड़े के काटने से वृद्ध की बिगड़ी हालत
उन्नाव, सितम्बर 18 -- Unnao News: नवाबगंज। खेत में काम कर रहे वृद्ध को शुक्रवार दोपहर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। बंथरा थाना क्षेत्र के रहीमनगर पड़ियाना गांव के रहने वाले 62 वर्षीय ब्रज किशोर पुत्र सालिगराम खेत में काम कर रहा था। तभी उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने की जानकारी मिलने पर बेटा महेंद्र उसे निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचा। सीएचसी डॉक्टर ने ब्रज किशोर का प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटे महेंद्र ने बताया कि पिता को खेत में जहरीले कीड़े ने काट लिया था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.