Unnao News: जहरीले कीड़े के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: औरास। थाना क्षेत्र के कुशलखेड़ा मजरा मिर्जापुर अजिगांव गांव की रहने वाली 49 वर्षीय रामरानी पत्नी स्व. रामपाल की मंगलवार शाम जहरीले कीड़े के डसने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे रामरानी घर की कच्ची दीवार के पास रखे कपड़े उठाने गई थीं। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उनके पैर में डस लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी औरास लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.