Unnao News: जहरीले कीड़े के डसने से किशोरी व युवक की बिगड़ी हालत
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: बांगरमऊ। संवाददाता नगर के अलग-अलग मोहल्लों में गुरुवार शाम और रात जहरीले कीड़े के डसने से किशोरी और एक युवक की हालत बिगड़ गई। दोनों सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर हैं।नगर के कटरा मोहल्ला की रहने वाली 17 वर्षीय रेखा पुत्री राकेश कश्यप गुरुवार शाम घर के बाहर खड़ंजे से होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान अंधेरे में छिपे जहरीले कीड़े ने उसके पैर में डस लिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन बाहर आए और उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। वहीं, दूसरी घटना मोहल्ला मुकरियाना की है। यहां निवासी सिराजुद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र एनुद्दीन को रात करीब 10 बजे घर के अंदर जहरीले कीड़े ने डस लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भी उपचार के लिए सीएचसी ले गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.