Unnao News: जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के टीकरखुर्द गांव के रहने वाले सुरेंद्र की पत्नी सोमवार शाम नहर किनारे घास काटने गई थी। तभी जहरीले कीड़े के डसने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पर बेटियां शिवानी (17), शिवांशी (13) और पुत्र सूरज (10) समेत परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल से आए मेमो के मिलने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.