Unnao News: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के नेवादा धर्मदासपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद एजाज पुत्र निजामुद्दीन ने गुरुवार शाम घर में रखा कीटनाशक निगल लिया। कुछ देर में हालत बिगड़ने से वह बेहोश हो गया। जानकारी पर परिजन उसे बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। मगर तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.