उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की परीक्षा ले ली। कई मोहल्लों में पानी जमा होने व नालियों का बहाव प्रभावित होने की सूचना पर शनिवार को डीएम घनश्याम मीना खुद शहर में निकले। उन्होंने जलभराव वाले इलाकों का मौके पर निरीक्षण कर नालियों और बड़े नालों की स्थिति देखी। जहां पानी जमा मिला, वहां तत्काल निकासी कराने के निर्देश दिए। डीएम घनश्याम मीना ने वार्ड 16 की ईदगाह पत्थरकटा कॉलोनी, गांधी नगर, वार्ड 24 के आदर्श नगर और वार्ड 18 के पीडी नगर समेत कई स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जलभराव वाले स्थानों की जानकारी ली और पानी की निकासी के लिए लगाए गए संसाधनों की स्थिति देखी। यह भी पढ़ें- Unnao News: लगातार बारिश के चलते एसडीएम सदर ने किया जर्जर भवनों और बाढ़ संभ...