उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिले की जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ उनके स्थायी सुधार की कवायद भी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने छह विधानसभा क्षेत्रों में खराब हालत वाले 152 मार्गों को चिह्नित कर उनके नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सड़कों पर डामर की नई परत बिछाने के लिए करीब 125 करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई है। अब इन मार्गों के नवीनीकरण का काम बजट मिलने पर ही आगे बढ़ सकेगा।

बारिश के बाद सड़कों की हालत और मरम्मत अभियान बारिश के मौसम में जिले की सड़कों की बदहाली सामने आई थी। लोक निर्माण विभाग के सर्वे में 1027 किलोमीटर मार्गों पर 28,798 गड्ढे मिले थे। इन्हें भरने के लिए पैचिंग का काम शुरू कराया गया। इसी बीच लगातार चार दिन व फिर एक दिन हुई बारिश से कई स्थानों पर दोबारा गड्ढे उभर आए। ऐसे में विभ...