Unnao News: जन औषधि केंद्र पर 270 रुपये की सिरप, वीडियो वायरल
उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: बिछिया। सीएचसी के जन औषधि केंद्र से दिव्यांग दंपति का वीडियो वायरल हुआ, जिसमे वह केंद्र के कर्मियों पर महंगे दामों पर दवा देने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लालपुर गांव के बलबीर व पत्नी संगीता डाक्टर को दिखाने के बाद पर्चे पर लिखी दवा जन औषधि केंद्र पर लेने के लिए गए तो वहां मौजूद कर्मचारी ने 270 की सिरप बताई। इतनी महंगी सिरप होने का दंपति ने विरोध किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विषय उन्हें जानकारी नहीं है। डीआई को बुलाकर जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.