Unnao News: जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: पुरवा। 22 अक्टूबर से सात नवंबर तक प्रस्तावित जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह और तहसीलदार शिवम राठौर ने ऊंचगांव किला स्थित श्री ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। महिलाओं के लिए केवल एक शौचालय होने पर एसडीएम ने ईओ पुरवा को एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कराने और दो मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शौचालयों की नियमित सफाई के लिए कर्मचारी तैनात करने, कचरा हटाने और प्रशिक्षण समाप्त होने तक परिसर में चूना डलवाने को कहा गया। तहसीलदार को प्रशिक्षणार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रशिक्षण पूरा, अब फील्ड मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.