Unnao News: जख्मी युवती के मुंबई से लौटे पति ने तीन पर दर्ज कराया केस
उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: अचलगंज। एक सप्ताह पहले पड़ोसियों से मारपीट कर घायल की गई युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर मुंबई से घर लौटे पति ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। अचलगंज थाना क्षेत्र बद्दल कटरी गांव के रहने वाले दुर्गा शंकर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह मुंबई में रहकर काम करता है। 11 जुलाई को उसकी पत्नी केशकली को पड़ोसी चंद्रिका, दिलीप व रामश्री ने मारा पीटा। जिससे उसका सिर घायल हो गया। आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। घटना के बाद से पत्नी प्राइवेट इलाज करा रही थी, मगर फायदा होने के बजाए स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना पर मुंबई से घर लौट कर पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां वह जिंदगी मौत से लड़ रही है। थानाध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.