उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: फोटो संख्या 1, मृतक शाश्वत की फाइल फोटो गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट के पास रविवार सुबह ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार पिता-पुत्र व चचेरे भाई सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आए दूसरे ट्रक ने पुत्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार पिता बेटे व चचेरे भाई संग सीएचसी में जन्मे अपने नवजात बेटे को देखने जा रहा था। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。

हादसे का विवरण बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले निर्मल शुक्ला की पत्नी वंदना ने रविवार अलसुबह बांगरमऊ अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। इस खुशी में...