Unnao News: छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार कर भेजा जेल
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: असोहा। थाना पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर वारंटी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। क्षेत्र के सेमरी गांव में 4 साल पहले हुई मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में आरोपित विशाल के विरुद्ध केस दर्ज की गई थी। मामला कोर्ट में चल रहा था। पिछली कई पेशियों से हाजिर न होने पर कोर्ट ने विशाल के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। सोमवार को पुलिस ने विशाल को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि वारंटी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। यहां कोर्ट आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.