उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: बीघापुर। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। परिजन और ग्रामीणों ने अदनखेड़ा में दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। छात्राओं द्वारा पहचान किए जाने के बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की। सरेराह उनपर जूते-चप्पल बरसे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाली ले गई।

छात्राओं ने बाइक का नंबर नोट कर आरोपितों की पहचान की कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की दोनों छात्राएं घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। बुधवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद दोनों साइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान घाटमपुरकलां के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं और पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि साहबख...