उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: उन्नाव। सीओ सिटी विनी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एंटी रोमियो टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आसपास सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शासन की ओर से जारी पंपलेट वितरित किए गए। छात्राओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में एंटी रोमियो टीम अथवा पंपलेट पर दिए हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने के लिए कहा गया। विद्यालय के आसपास छुट्टी के समय अनावश्यक रूप से खड़े युवकों को हिदायत दी गई। पास स्थित शराब की दुकान के विक्रेता को भी भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए गए। सीओ ने टीम को छुट्टी के समय प्रतिदिन नियमित गश्त और निगरानी के निर्देश दिए। अभियान में सदर कोतवाली, महिला थाना और एंटी रोमियो टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...