Unnao News: छप्पर में लगी आग से दंपति और भैंस झुलसी
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के समदपुर भावा गांव में शुक्रवार देर रात गांव के बाहर स्थित घर में खाना बनाते समय उठी चिंगारी से फूस के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि समदपुर भावा गांव निवासी संतराम पुत्र जयपाल के पूरे परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला सका। हादसे में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग की चपेट में आने से गृहस्वामी संतराम, उनकी पत्नी भगवती सहित भैंस गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने जब आग पर काबू पाया, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.