Unnao News: छत से नीचे गिरा किसान, मौके पर मौत
उन्नाव, अगस्त 26 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। मदारीखेड़ा गांव में मंगलवार देर रात 45 वर्षीय किसान की छत से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी किसान जंगबहादुर मंगलवार रात रोज की तरह घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह धोखे से छत से नीचे जमीन पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण जंगबहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई रामकुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंगबहादुर की अचानक हुई मौत से पत्नी और बेटे सचिन, विपिन व सौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि छत से गिरने की सूचना मृतक के भाई रामकुमार ने दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.